CUET UG Answer Key 2024 Date: सीयूएईटी यूजी आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट 10 जुलाई को हो सकती है जारी, तय तिथियों में दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी 2024 एग्जाम के लिए आंसर की 10 जुलाई को जारी होने की संभावना है। आंसर की जारी होते ही आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे और अगर उसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्टि न होने पर तय तिथियों पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा।

नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2024 में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट 10 जुलाई 2024 को जारी कर दी जाएगी। एनटीए की ओर से आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *