NEET PG 2024 Date: 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित होगी नीट पीजी परीक्षा, NBEMS ने जारी की अधिसूचना

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – पीजी (NEET PG) 2024 की तारीख (NEET PG 2024 Exam Date) का ऐलान आज यानी शुक्रवार 5 जुलाई को करते हुए अधिसूचना जारी कर दी जिसके मुताबिक परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त को दो पालियों में किया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा पहले 23 जून को आय़ोजित की जानी थी

नई दिल्ली। NEET PG 2024 परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। देश भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में संचालित होने वाले पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा कोर्सेस में इस साल दाखिले के लिए आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – पीजी (NEET PG) 2024 की तारीख का ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा आज यानी शुक्रवार, 5 जुलाई को जारी आधिसूचना के अनुसार नीट पीजी 2024 का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *