बॉलीवुड अभिनेता जायद खान आज 5 जुलाई को 44 साल के हो गए हैं। उनके इस खास दिन पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। ऐसे में अब उनकी बहन सुजैन खान ने भी सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट कर उन्हें विश किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जायद की कई फोटोज और वीडियो भी शेयर की हैं।
नई दिल्ली। अभिनेता संजय खान के बेटे और सुजैन खान के भाई एक्टर जायद खान आज 5 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस, परिवार वाले और दोस्त उन्हें खास अंदाज में बधाई दे रहे हैं। अब एक्टर की बहन और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ ने भी सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के साथ अपने भाई को बर्थडे विश किया है।
सुजैन खान ने ऐसे किया भाई को विश
सुजैन खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जायद की काफी सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें ‘मैं हूं न’ एक्टर मस्ती करते हुए और अपने लोगों के साथ टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुजैन ने कैप्शन में भी एक प्यार भरा नोट लिखा।

