California forest Fire कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग बुझने का नाम नहीं ले रही है और लगातार बढ़ती जा रही है। जंगल की बढ़ती आग के चलते प्रशासन हेलीकॉप्टरों द्वारा पानी गिराकर उसे बुझाने में जुटा है। जंगल में बढ़ती आग की लपटें अब लोगों के घरों तक पहुंच रही हैं। आसपास रह रहे लोगों को बचाने के लिए अग्निशमन दल सड़कों पर खड़े हैं।
ओरोविले। California forest Fire उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में आग लगातार बढ़ती जा रही है। जंगल की बढ़ती आग के चलते प्रशासन हेलीकॉप्टरों द्वारा पानी गिराकर उसे बुझाने में जुटा है। हालांकि, आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।
26 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया
जंगल में बढ़ती आग की लपटें अब लोगों के घरों तक पहुंच रही हैं। आसपास रह रहे लोगों को बचाने के लिए अग्निशमन दल सड़कों पर खड़े हैं। वहीं, आग के चलते 26 हजार लोगों को वहां से निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।