Kalki 2898 AD इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट छाप रहा है। चर्चा सिर्फ फिल्म के बिजनेस की नहीं बल्कि स्टार कास्ट की भी हो रही है खासकर कृष्ण के कैरेक्टर की। फिल्म में कृष्ण के कैरेक्टर को रिवील नहीं किया गया। उनका फेस छुपाए रखा गया। इस रोल के लिए कई अभिनेताओं का नाम सामने आया था। अब नाग अश्विन ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
नई दिल्ली। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) 2024 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन (Kamal Haasan) जैसे कई सेलिब्रिटीज ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में एसएस राजामौली और राम गोपाल वर्मा जैसे निर्देशकों ने कैमियो भी किया।
कल्कि 2898 एडी की कहानी और वीएफएक्स ने दर्शकों का जितना ध्यान खींचा, कृष्ण के अवतार से भी हर कोई इंप्रेस हो गया। मगर फिल्म में इस किरदार का चेहरा रिवील नहीं किया गया था। लोग यह जानने के लिए बेताब हो रहे थे कि आखिर किसने कृष्ण की भूमिका निभाई। बाद में पता चला कि इस रोल को अभिनेता कृष्णकुमार ने निभाया था।

