टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन ठीक 14 साल पहले बड़े गुपचुप तरीके से साक्षी से शादी रचाई थी। माही के नाम से मशहूर धोनी की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दोनों ने साल 2010 को शादी की थी लेकिन इससे पहले करीब दो साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था।
नई दिल्ली। MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary। एमएस धोनी… एक ऐसा नाम, जिन्होंने बचपन से ही कुछ बड़ा बनने का सपना देखा था और फिर क्या क्रिकेट जगत में एंट्री करते ही उन्होंने हलचल पैदा कर दी। बचपन में भले ही धोनी फुटबॉलर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत से बड़ा भला कहां कुछ होता। माही के कोच ने उन्हें क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने इस खेल को दिल से अपनाया। इसके बाद उन्होंने अपने सफर के संघर्ष को पूरी शिद्दत के साथ जिया।जहां भी माही ने कदम रखे वह सफलता का सोना बन गया, उन्होंने हर अनहोनी को होनी में बदल दिया, लेकिन कहते हैं ना हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत का हाथ होता है। ऐसा ही कुछ धोनी के साथ भी हुआ। धोनी की जिंदगी के बारे में पूरी दुनिया ने फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में देखा ही है, लेकिन फिल्म से ‘थाला’ की जिंदगी थोड़ी अलग रही। पहले प्यार को हमेशा के लिए खो देने के बाद उनके जीवन में साक्षी ने कदम रखा और वह उनके लिए लेडी लक बन गईं।
साक्षी-धोनी दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद ही पसंद आती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं साक्षी और धोनी एक-दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। आइए बताते हैं इस कपल की दिलचस्प लव स्टोरी, जिसके बारे में शायद फैंस पूरी तरह नहीं जानते होंगे।

