Bharti Singh Birthday: पेट भरने के लिए किया संघर्ष, बदहाली में बीता बचपन, फिर ऐसे बदली भारती सिंह की किस्मत

भारती सिंह आज फैंस के बीच एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने लोगों को हंसा-हंसाकर लाफ्टर क्वीन के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल देखा है। भारती का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा है। 3 जुलाई को वो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कहानी।

नई दिल्ली। जब भी किसी कॉमेडियन का जिक्र हो, तो लोगों के दिमाग में जो पहला नाम आता है वो भारती सिंह का हैं। उन्होंने अपने टैलेंट से आज फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। वह अक्सर अपने पंच से लोगों को हंसाते हुए नजर आती हैं। कॉमेडी इंडस्ट्री में जो मुकाम भारती ने हासिल किया है, वो शायद ही किसी दूसरी फीमेल कॉमेडियन ने किया होगा।

भारती के पास आज नाम, शोहरत और प्यार सब कुछ है, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। हालांकि, बहुत कम लोग कॉमेडियन के स्ट्रगल के बारे में जानते होंगे। भारती 3 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कैसे उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *