चीनी तटरक्षकों ने ताइवान की नौका को किया जब्त, अवैध रूप से मछली पकड़ने का लगाया आरोप

चीन ने एक ताइवानी नौका पर कब्जा कर लिया। ताइवान ने चीन के इस हरकत को लेकर कहा कि चीनी तटरक्षक मंगलवार को मछली पकड़ने वाली उसकी एक नाव को चीन के एक मुख्य बंदरगाह पर ले गये। ताइवान ने बीजिंग से नाव को छोड़ने की मांग की।चीन के इस कदम को ताइवान के क्षेत्र पर अतिक्रमण करने के चीन के बढ़ते प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

रायटर्स। ताइवन की एक मछली पकड़ने वाली नाव को चीन ने जब्त कर लिया है। चीनी तट रक्षक ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार अवैध रूप से मछली पकड़ने का काम किया जा रहा था।

चीन के तट रक्षक ने बताया कि फुजियान तट रक्षक ने 2 जुलाई को नाव पर चढ़कर उसे जब्त कर लिया। ताइवान के तट रक्षक ने नौका और उसके चालक दल के सदस्यों को छोड़े जाने की मांग की है।

चीन के नाव जब्त करने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ा तनाव 

ताइवान के तट रक्षक ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नाव मंगलवार देर रात चीन के तट के पास ताइवान के नियंत्रण वाले द्वीप के पास चल रही थी और चीनी अधिकारी उसे चीनी बंदरगाह पर ले गए, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *