आप दोनों में प्यार तो है लेकिन काम और दूसरी जिम्मेदारियों के चलते एक-दूसरे को वक्त नहीं दे पा रहे हैं तो इसके चलते लड़ाई- झगड़े होना नॉर्मल है। आए दिन होने वाली बहसबाजी पार्टनर के साथ वक्त बिताने से बचना ये सभी चीजें रिलेशनशिप बर्नआउट का संकेत हो सकते हैं। इससे जितना जल्द हो सके बाहर निकलें वरना बिगड़ सकती है बात।
नई दिल्ली। जैसे-जैसे रिलेशनशिप पुराना होते जाता है, उसका चार्म थोड़ा कम होने लगता है और ये कोई अजीब बात नहीं। हर रिलेशनशिप को इस दौर से गुजरना पड़ता है। लव हो या अरेंज मैरिज दोनों में ही कपल्स इस चीज का एक्सपीरियंस करते हैं, लेकिन आजकल रिलेशनशिप में एक नई चीज जो देखने को मिल रही है वो यह कि कपल्स कुछ ही महीनों में बोरियत का एहसास करने लगे हैं। वर्किंग कपल्स में तो ये और ज्यादा बढ़ गया है। जिससे वो बेवजह की बातों पर झगड़ रहे हैं, अलग होने की बातें कर रहे हैं और तनाव में जी रहे हैं। इसे एक्सपर्ट्स रिलेशनशिप बर्नआउट का नाम दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
क्या है रिलेशनशिप बर्नआउट?
रिलेशनशिप जब किसी एक या दोनों के लिए बोझिल लगने लगे। बेमतलब की बहसबाजी और बहानेबाजी बढ़ जाए, तो इसे रिलेशनशिप बर्नआउट कहा जा सकता है। लगातार इस बर्नआउट को झेलना बहुत मुश्किल हो जाता है। फिर अलग होना ही कपल्स को आसान उपाय समझ आता है।