हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर पहले ही कब्जा कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने पहले ही शुरुआती दोनों मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में अब हरमन एंड कंपनी सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे स मैदान पर उतरेगी।
नई दिल्ली। India Women’s Cricket Team vs South Africa Women’s Cricket Team 3rd ODI Live: भारतीय महिला टीम (IND W) और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम (SA W) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज आखिरी वनडे मैच खेला जाना है। ये मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इससे पहले टॉस का सिक्का 1 बजे उछाला जाएगा।
हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले ही इस सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने पहले ही शुरुआती दोनों मैचों में जीत हासिल की है।
पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने 143 रन से साउथ अफ्रीका को मात दी थी, जबकि दूसरे वनडे मैच में भारत को कड़ा संघर्ष करना पड़ा था और उस मैच को भारत ने 4 रन के करीबी अंतर से अपने नाम किया। ऐसे में अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें क्लीन स्वीप करने पर होगी। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम तीसरा वनडे मैच जीतकर अपनी लाज बचाना चाहेगी।
IND-W vs SA-W Playing 11 Predicted: दोनों टीमों के लिए संभावित प्लेइंग-11
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, आशा शोभना
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लुस, मारिजैन काप्प, नादिन डी क्लार्क, नोंडुमिसो शंगासे, मीके डी रिडर (विकेट कीपर), मसाबाटा क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका

