Virat Kohli on Daughter vamika: आरसीबी के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किये गए वीडियो में मिस्टर नैग्स ने विराट से उनके बच्चों के बारे में बात करते हुए पूछा की क्या उन्हें क्रिकेट में दिलचस्पी है
Virat Kohli Interview for RCB: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ और आरसीबी के धुआँधार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान बेटी वामिका के बारे में बात करते हुए बताया की उनकी बेटी अब बल्ले की स्विंग का आनंद लेने लगी है. विराट की माने तो उनकी बेटी वामिका अब बल्ले को घुमाने का आनंद लेने लगी हैं. आरसीबी के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किये गए वीडियो में मिस्टर नैग्स ने विराट से उनके बच्चों के बारे में बात करते हुए पूछा की क्या उन्हें क्रिकेट में दिलचस्पी है जिसके जवाब में विराट ने कहा की मेरी बेटी अब हाथ में बल्ला लेकर उसके स्विंग के मजे लेती है लेकिन मुझे नहीं लगता की अंत में यही उनकी पसंद बनेगी.

