हाइपरटेंशन एक गंभीर समस्या है जो आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हाइपरटेंशन की परेशानी को Gestational Hypertension कहा जाता है। इस कंडिशन को कंट्रोल न किया जाए तो यह मां और बच्चे दोनों के लिए ही काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं जेस्टेशनल हाइपरटेंशन से कैसे बचाव किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाइपरटेंशन एक गंभीर समस्या है, जिससे दुनियाभर में करोड़ों लोग पीड़ित हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक दुनियाभर में लगभग 128 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हैं, लेकिन इनमें से कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें अपनी इस कंडिशन के बारे में पता भी नहीं है। इसके कारण Hypertension की समस्या गंभीर होती जाती है और कई मामलों में यह जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए हर साल इस बारे में जागरुकता फैलाने के लिए World Hypertension Day मनाया जाता है।
हाइपरटेंशन उस स्थिति को कहते हैं, जब आपका ब्लड प्रेशर 140/90 mmHg या इससे ज्यादा हो। प्रेग्नेंसी के दौरान हाइपरटेंशन की समस्या (Gestational Hypertension) को अनदेखा करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए हमने इस बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए Dr. (Col) Manjinder Sandhu (फॉर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख निदेशक) से बात की। आइए जानते हैं इस बारे में उन्होंने क्या बताया।