हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) मनाई जाती है। इस साल यह 14 मई को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे भाव के साथ माता गंगा की पूजा करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी का दिन हर मायने में शुभ होता है। इस दिन को मां गंगा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस साल यह 14 मई, 2024 को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे भाव के साथ माता गंगा की पूजा करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।

