रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स को 60 रन से मात दी। आरसीबी ने इस जीत के साथ आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें न के बराबर हो गईं हैं। आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने 92 रन की तूफानी पारी खेली।
IPL 2024: Virat Kohli की तूफानी पारी ने RCB को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा, पंजाब किंग्स के अरमानों पर फिर गया पानी

