https://5ed6eb899bb6d12322a9c4e08216c577.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-40/html/container.html

SSC CGL 2024: अब 27 जुलाई तक करें 17 हजार पदों वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन, आयोग ने बढ़ाई आखिरी तारीख

SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2024 में के लिए जरूरी आवेदन की तारीखों को बढ़ा दिया है। आयोग द्वारा बुधवार 24 जुलाई को जारी अधिसूचना के मुताबिक इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अब 27 जुलाई की रात 11 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा शुल्क 100 रुपये का भुगतान अब 28 जुलाई तक कर सकेंगे।

नई दिल्ली। SSC CGL 2024 परीक्षा के लिए आवेदन से वंचित रह गए उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए जरूरी आवेदन की तारीखों को बढ़ा दिया है। आयोग द्वारा बुधवार, 24 जुलाई को जारी अधिसूचना के मुताबिक इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अब 27 जुलाई की रात 11 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क 100 रुपये का भुगतान अब 28 जुलाई तक करने का समय दिया गया है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में समूह ‘ख’ और समूह ‘ग’ के कुल 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए SSC CGL परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू की गई थी और आखिरी तारीख 24 जुलाई निर्धारित थी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क आज, 25 जुलाई तक भरना था। हालांकि, SSC ने आवेदन में सुधार हेतु अप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपेन किए जाने की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया है और उम्मीदवार 10 से 11 अगस्त (रात 11 बजे) तक अप्लाई कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *