रूमर्ड कपल सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ नजर आए अभिषेक बच्चन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

अभिषेक बच्चन को 23 जुलाई को मुंबई में कथित जोड़ी अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के साथ देखा गया था। तीनों की तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। अगस्त्य नंदा और सुहाना खान को लेकर खबर है कि दोनों साल भर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी डेटिंग की शुरुआत फिल्म द आर्चीज के सेट से हुई थी।

 नई दिल्ली।  जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द आर्चीज’ से शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती डेब्यू  अगस्त्य नंदा साल 2023 में अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। इस डेब्यू के साथ-साथ इन स्टार किड्स के लव अफेयर की भी चर्चा काफी सुर्खियों में रही है।

कई बार दोनों साथ भी नजर आए।

अब एक बार फिर इस रूमर्ड कपल को एक साथ देखा गया, लेकिन इस बार अकेले नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन भी नजर आए। सोशल मीडिया पर कई फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन की गाड़ी में अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली और शाहरुख खान भी नजर आ रही हैं।

अगस्त्य, सुहाना के साथ दिखे अभिषेक

मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो और फोटोज साझा की हैं, जिसमें अभिषेक बच्चन ब्लैक कलर की लग्जरी कार में डाइवर सीट पर बैठे हुए हैं। वहीं, उनके बगल अगस्त्य नंदा हैं। उनके पीछे नव्या नवेली नंदा और सुहाना खान नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *