Basit Ali on BCCI चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल में फरवरी- मार्च के महीने में होना है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। इस टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई ने भारत के पाकिस्तान दौरा करने से साफ इनकार कर दिया है जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के दिग्गजों के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बीसीसीआई की जमकर आलोचना की हैं।
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट बासित अली ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भारत के दबदबे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
पूर्व पाकिस्तान दिग्गज ने इस दौरान बीसीसीआई की आलोचना की और उन्होंने यह आरोप लगाया कि आईसीसी में भारत का प्रभाव इतना ज्यादा है कि वह जो चाहे कर सकता है और आईसीसी के बाकी सदस्य देशों की राय की अनदेखी कर सकता है।
Basit Ali ने ICC में भारत के दबदबे को लेकर BCCI पर साधा निशाना
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में पाकिस्तान में होना है। इस टूर्नामेंट से पहले पीसीबी मुश्किल स्थिति में है, क्योंकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान दौरा करने से साफ इनकार कर दिया है।
बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान देशों के बीच राजनीतिक रिलेशन को देखते हुए भारत के पाकिस्तान दौरे के लिए पक्ष में नहीं है। वहीं, बीसीसीआई ने आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल में कराने की बात रखी है।

