मोहम्मद शमी ने इंजमाम उल हक की लगाई क्लास, बॉल टेम्परिंग विवाद को लेकर कर दी बोलती बंद, जानिए क्या कहा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज इंजमाम उल हक ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान कहा था कि भारतीय गेंदबाजों की गेंद रिवर्स स्विंग हो रही है और इसलिए अंपायरों को ध्यान देना चाहिए। उनके इन आरोपों पर टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जवाब दिया है और कहा है कि इंजमाम फालतू बातें कर रहे हैं और पब्लिक को पागल बना रहे हैं।

नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के भारतीय टीम पर बॉल टेम्परिंग करने के आरोपों का करारा जवाब दिया है। इंजमाम ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 के दौरान कहा था कि टीम इंडिया के गेंदबाजों की गेंद रिवर्स स्विंग हो रही है जो संभव नहीं है। इसी को लेकर शमी ने इंजमाम को लपेटा है।

शमी ने साथ ही वनडे वर्ल्ड कप-2023 के दौरान पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों के उन आरोपों को भी बकवास बताया है जिनमें उन्होंने कहा था कि भारतीय खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप के दौरान अलग गेंद दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *