Bad Newz देखने के बाद तृप्ति डिमरी के कथित ब्वॉयफ्रेंड Sam Merchant ने यूं किया रिएक्ट, बोले -‘Ufff’

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसके ट्रेलर और गानों को फैंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एनिमल में जोया का किरदार निभाकर तृप्ति डिमरी काफी ज्यादा फेमस हुईं। अब उनकी हालिया रिलीज फिल्म पर उनके कथिक ब्वॉयफ्रेंड ने रिएक्ट किया है।

नई दिल्ली। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को रिलीज से पहले ही खूब सारा प्यार मिल रहा है। वहीं एक्टर्स भी फिल्म का प्रमोशन काफी फनी तरीके से कर रहे हैं। गुरुवार को मेकर्स ने इसकी स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें कैटरीना कैफ समेत कई सितारे शामिल हुए। इस फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

ये तो हुई फिल्म की बात। इस बीच एक चीज जिसने हम सभी का ध्यान खींचा वो था तृप्ति डिमरी के कथित ब्वॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट का रिएक्शन। सैम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में तौबा तौबा गाने की एक क्लिपिंग शेयर करते हुए एक बड़ा ही मजेदार कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा,“शानदार प्रदर्शन,पूरी तरह से मनोरंजक! तृप्ति डिमरी उफ्फ!!’ अब सैम का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *