Bigg Boss OTT 3: घर में Adnaan Shaikh को देखते ही बौखलाए लव कटारिया, विशाल संग दोस्ती बिगाड़ देगी जमा-जमाया खेल!

अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। पॉपुलर इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। अब बिग बॉस से उनका पहला वीडियो भी सामने आ गया है जिसमें अदनान को लेकर घरवालों के रिएक्शन सामने आए। इनमें लव कटारिया उम्मीद के मुताबिक परेशान नजर आए।

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 को लगातार सोशल मीडिया पर अब तक का सबसे ठंडा सीजन बताया जा रहा है। ऐसे में मेकर्स भी शो का बज बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। अब हाल ही में घर में इस सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई गई। शो में पॉपुलर इंफ्लुएंसर अदनान शेख शामिल हुए हैं। अब घर के अंदर से उनका पहला वीडियो भी सामने आ गया है।

बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अदनान शेख पिछले काफी वक्त से चर्चा बटोर रहे थे, जो सच साबित हुई। शो में उनके शामिल होने का सीधा कनेक्शन लव कटारिया से किया जा रहा था, क्योंकि इनमें पहले से दुश्मनी चलती आ रही है, जो अब शो में दिख रहा है।

अदनान शेख उठाएंगे मुद्दा

बिग बॉस ओटीटी 3 से अदनान शेख का नया प्रोमो सामने आया है। वीडियो में अदनान शेख की आने की खबर बाकी घरवालों को दी जाती है। विशाल पांडे के चेहरे पर खुशी आ जाती है। वहीं, लव कटारिया के होश उड़ जाते हैं। घर के अंदर जाने से पहले बिग बॉस, अदनान से कहते हैं कि आप यहां एक मकसद के साथ आए हैं। इस पर वो जवाब देते हैं कि कटारिया इस्तेमाल कर रहा है विशाल को। उसने थप्पड़ मारने की बात की, इसके बाद ही अरमान ने विशाल पर हाथ उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *