Bigg Boss से एलिमिनेट होते Payal Malik ने ‘गोपी बहू’ को दिया करारा जवाब, बोलीं- खुद तो मुस्लिम…

Bigg Boss OTT 3 में जिन तीन कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री लेते ही सुर्खियां बटोरी थी वह थी मलिक फैमिली। अरमान मलिक-पायल और कृतिका के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने मेकर्स को भी उन्हें शो का हिस्सा बनाने के लिए लताड़ लगाई थी। अब अनिल कपूर के शो से बाहर आने के बाद पायल ने देवोलीना की टिप्प्णी का जवाब दिया है।

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू से ही चर्चा में बना हुआ है। इस सीजन में जो कंटेस्टेंट लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं वह अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां कृतिका और पायल हैं। जब इन तीनों ने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी तो उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।साथ निभाना साथिया की गोपी बहू उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अरमान के उनकी पत्नियों के साथ बिग बॉस के घर में आने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि गंदगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *