वानखेडे़ स्टेडियम के प्रेसिडेंट बॉक्स में रोहित शर्मा का परिवार मौजूद था। अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर कप्तान रोहित शर्मा अपने मां-पापा से मिलने पहुंचे। इस दौरान मां ने रोहित शर्मा का माथा चूमा और उनकी बलैया ली। वहीं उनकी मां ने बताया कि उन्होंने यह दिन देखने के लिए डॉक्टर का अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिया था। वह वानखेड़ें पहुंची थीं।
नई दिल्ली। वह एक भावुक पल था जब रोहित शर्मा अपने माता-पिता से मिलने के लिए वानखेड़े स्टेडियम के प्रेसिडेंट बॉक्स तक गए। उनकी मां इस विशेष क्षण में वानखेड़े में उपस्थित रहने के लिए डॉक्टर से मिलने की अपनी अपॉइंटमेंट छोड़ कर गई थीं। रोहित से मिलते ही उनकी मां उन्हें प्यार से चूमा और उनकी बलैया लीसेल्फी लेने वालों की भीड़ से घिरे रोहित शर्मा ने उन्हें परिवार के साथ अकेला छोड़ने की गुजारिश की। उसकी मां पूर्णिमा के लिए यह एक ऐसा पल था जिसे वह मिस नहीं करना चाहती थी। परिवार को इस दिन का इंतजार था और उन्होंने बताया कि कैसे वह अपने बेटे को देखने के लिए डॉक्टर का अपॉइंटमेंट कैंसिल कर दिया था

