Munjya या चंदू चैंपियन में से किस फिल्म ने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी? Kalki 2898 AD के आगे झुकने को नहीं तैयार

इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में आपस में टकरा रही हैं। प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी तो बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम कर रही है लेकिन मुंज्या और कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी है। बुधवार को दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया यहां पर देखें आकड़ें-

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त घमासान देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कल्कि 2898 एडी ने आते ही कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है, तो वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और शरवरी वाघ की फिल्म ‘मुंज्या’ अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है।वैसे तो दोनों ही फिल्मों की कमाई लाखों में आ गिरी है, लेकिन इसके बावजूद इनमें से एक फिल्म है, जो प्रभास की फिल्म के आगे इतनी जल्दी हार मानने के लिए तैयार नहीं है। चलिए जानते हैं कि मुंज्या और कल्कि ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितना बिजनेस कर लिया है।

मुंज्या ने बुधवार को किया इतने करोड़ का कलेक्शन

शरवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर फिल्म ‘मुंज्या‘ की कहानी लोगों को खूब पसंद आई। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की। हॉरर कॉमेडी ‘मुंज्या’ इस साल की 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन चुकी है7 जून को रिलीज हुई मुंज्या अभी भी सिनेमाघरों से हटने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी ने रिलीज के 26वें दिन जहां 55 लाख तक का बिजनेस किया था, तो वहीं 27वें दिन मुंज्या का बिजनेस और भी ज्यादा गिर चुका है। सैकनलिक.कॉम के अनुसार फिल्म ने बुधवार को सिंगल डे पर टोटल 5 लाख का कलेक्शन किया है। इंडिया में 100 करोड़ कमा चुकी मुंज्या ने दुनियाभर में 118 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *