Kalki 2898 AD में प्रभास के किरदार में छुपा है गहरा राज, Mahabharat के इस योद्धा का निभाया है किरदार

निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) ने कामयाबी के सभी पड़ावों को पार कर लिया है। कमाई के मामले में इस मूवी ने शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। कल्कि में महाभारत के पात्रों की कहानी को अनोखे अंदाज से पेश किया गया है। मूवी में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा तो प्रभास (Prabhas) ने इस योद्धा का किरदार निभाया है।

 नई दिल्ली। फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) फिल्म को लेकर इस वक्त सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। रिलीज के पहले 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर के प्रभास स्टारर इस मूवी ने हर किसी को प्रभावित किया है। माइथोलॉजिकल औक साइंस फिक्शन फिल्म के आधार पर कल्कि में महाभारत के पात्र की कहानियों को बखूबी दर्शाया गया है।दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन (Amitah Bachchan) ने अश्वत्थामा बनकर कल्कि 2898 एडी मूवी को चर्चा का अहम मुद्दा दे दिया है। इसके अलावा प्रभास के किरदार भैरवा में महाभारत के महान योद्धा का पात्र का छिपा दिखाया गया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि प्रभास (Prabhas) ने कल्कि में किसकी भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *