Rohit Sharma ने भारत के चैंपियन बनने के बाद क्यों खाई बारबाडोस पिच की मिट्टी? भारतीय कप्तान ने खुद कर दिया खुलासा

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। साल 2007 में धोनी की कप्तानी में भारत ने ये खिताब जीता था और अब 2024 में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने ये ट्रॉफी जीती। भारत के चैंपियन बनने के बाद रोहित शर्मा ने बारबाडोस पिच की मिट्टी खाई।

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती। ये ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा के इमोशन देखने को मिले। टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स बीच मैदान भावुक नजर आए और एक दूसरे को गले लगाकर सभी ने इस जीत की बधाई दी।इसके बाद भारतीय कप्तान ने बारबाडोस की पिच की मिट्टी खाई और फिर तिरंगा मैदान पर गाड़ दिया। रोहित के बारबाडोस पिच की मिट्टी खाने की तस्वीर देख फैंस काफी खुश तो हुए, लेकिन हिटमैन ने ये मिट्टी क्यों खाई। इस मोमेंट को लेकर ये कयास लगाया गया कि टेनिस लीजेंड नोवाक डिकोविच ने ग्रैंड स्लैम जीतने के बाद विंबलडन की घास खाई थी, लेकिन रोहित ने अब बारबाडोस की पिच की मिट्टी खाने को लेकर बड़ा खुलासा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *