Anant-Radhika की शादी से पहले अंबानी परिवार करवाएगा ये नेक काम, पालघर में इस दिन होगा ग्रैंड फंक्शन

मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए हैं। वह जल्द ही राधिका मर्चेंट संग फेरे लेने वाले हैं। उनकी शादी से पहले अब अंबानी परिवार ने एक ग्रैंड फंक्शन का आयोजन किया है जो 2 जुलाई को पालघर में होने वाला है। इसका कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस साल की शुरुआत में कपल का पहला प्री-वेडिंग फंक्शन देखने को मिला था, जो जामनगर में हुआ। इसके बाद दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन क्रूज पर आयोजित किया गया था। अब जुलाई में यह कपल शादी करने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *