सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में मुंबई में शादी की। जहां कई नामी चेहरे कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे। गेस्ट लिस्ट में ट्रांस मॉडल सुशांत दिवगिकर का नाम भी शामिल रहा। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्टर ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन हाल ही में एक सेलिब्रिटी वेडिंग में बिन बुलाए मेहमानों के पहुंचने की जानकारी दी।
नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा। 21 जून को एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सिविल मैरिज की, जो उनके मुंबई स्थित घर पर हुई। इसके बाद शाम को एक्ट्रेस ने मुंबई के महंगे होटल बास्टियन में रिसेप्शन रखा। जहां बॉलीवुड के कई नामी चेहरे पहुंचे।इनमें ट्रांस मॉडल और अभिनेता सुशांत दिवगिकर का नाम भी शामिल है। जिन्होंने बी-टाउन में हाल ही में हुई एक सेलिब्रिटी वेडिंग में घुसपैठियों के पहुंचे की बात कही है।
गेस्ट सुशांत ने किया खुलासा
सुशांत दिवगिकर ने बिना किसी का नाम लिए खुलासा किया कि हाल ही में एक सेलिब्रिटी वेडिंग में कुछ लोगों ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिस पर सोनाक्षी सिन्हा ने रिएक्ट किया है। सुशांत दिवगिकर ने लिखा, “हाल ही में कई लोगों को एक सेलिब्रिटी की शादी में घुसपैठ करते और/या घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा।

