साल 2024 का आधा सफर समाप्त होने को है। इन 6 महीनों में बड़े पर्दे पर कई फिल्में आईं और गईं। कुछ मेगा बजट की मूवीज इस दौरान बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection 2024) पर औंधे मुंह गिरीं तो कई कम बजट की फिल्मों ने शनादार सफलता हासिल की। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल वो कौन सी मूवीज रहीं जिनकी सक्सेस ने सरप्राइज किया।
नई दिल्ली। इस साल का छठवां महीना अपने अंतिम दौर में है। कुछ ही दिन में 2024 का आधा सफर समाप्त हो जाएगा। बॉलीवुड फिल्मों के हिसाब से बीते 6 महीने मिले-जुले रहें हैं। इस दौरान कई मेगा बजट की फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहीं, तो कुछ मूवीज ने कल्पना से परे बॉक्स ऑफिस (Box Office Collections 2024)पर प्रदर्शन कर के दिखाया।आज इस लेख में हम आपको इस साल के उन फिल्मों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी सफलता से हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया।

