ये बात हर कोई जानता है कि अर्जुन कपूर आज भी अपनी मां को कितना मिस करते हैं। अक्सर उनकी पोस्ट में मां का जिक्र हो ही जाता है। अर्जुन तब 11 साल के थे जब उनकी मां मोना कपूर और बोनी कपूर अलग हुए थे। इस गम को भुलाने के लिए अर्जुन ने बहुत ज्यादा खाना शुरू कर दिया था जिससे उनका वजन बहुत बढ़ गया था।
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अर्जुन कपूर ने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आईं थीं। लोगों को इस लड़के की स्माइल से प्यार हो गया और यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फिल्म ने 60 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके बाद उन्हें कई सारे ऑफर्स भी मिलने लगे।
150 किलो हो गया था वजन
अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को हुआ था। अर्जुन बोनी कपूर और मोना शौरी के बेटे हैं। अर्जुन कपूर ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से पढ़ाई की। अर्जुन बहुत कम बोलते थे और स्कूल में बच्चे उन्हें उनके माता-पिता के बीच चल रही अनबन की खबरों को लेकर परेशान करते रहते थे। अर्जुन ये सब सह नहीं पा रहे थे। बोर्ड एग्जाम में वह फेल हो गए और घर बैठ गए। अर्जुन के माता-पिता का जब तलाक हुआ था तब उनकी उम्र मात्र 11 साल थी।

