Bigg Boss OTT 3: ‘दिल के साथ…’, Ranvir Shorey ने कृतिका मलिक से कही ऐसी बात, सुनकर तिलमिला उठे Armaan Malik

बिग बॉस ओटीटी का धमाकेदार आगाज हो गया है और इसके पहले ही दिन कंटेस्टेंट के बीच गहमागहमी देखने को मिली। वहीं रणवीर शौरी और अरमान मलिक भी आपस में भिड़ गए। अरमान ने जमकर एक्टर पर अपनी भड़ास निकाली। दरअसल एक्टर ने अरमान की वाइफ और कंटेस्टेंट से कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर यूट्यूबर गुस्सा में भड़क गए।

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का तीसरा (Bigg Boss OTT 3) सीजन ऑन एयर हो गया है। इस बार घर में सेलेब्स के साथ-साथ यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर्स ने भी हिस्सा लिया है। अब एक बार फिर ऑडियंस को घर में लड़ाई-झगड़े, दोस्ती और प्यार देखने को मिलने वाला है।

बिग बॉस के घर में आए 16 कंटेस्टेंट में जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) ने भी अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक (Payal Malik) और कृतिका मलिक (Kritika Malik) के साथ इसमें हिस्सा लिया है। अब घर में आते ही अरमान की रणवीर शौरी के साथ बहस हो गई है। चलिए जानते हैं इसकी वजह क्या है।

रणवीर ने कृतिका से कही ये बात

बिग बॉस शुरू होने के साथ ही इसमें शामिल हुए कंटेस्टेंट ने अपने रंग दिखाने भी शुरू कर दिए हैं। कोई खाने के लिए लड़ते हुए दिखाई दे रहा है, तो कोई ड्यूटी को लेकर बहस कर रहा है। अब रणवीर शौरी और अरमान मलिक के बीच भी झगड़ा हुआ है। दरअसल, रणवीर ने अरमान की वाइफ कृतिका से कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर उनके पति अरमान का पारा बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *