Cannes 2024 में इस साल कई भारतीय सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। जहां ऐश्वर्या राय से लेकर अदिति राव हैदरी जैसी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों ने रेड कारपेट पर अपने फैशन से सबका दिल जीत लिया तो वहीं भारत के इंस्टीट्यूट FTII की फिल्म सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो को कान्स फिल्म फेस्टिवल में फर्स्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस में इस वक्त कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2024) जोरों शोरो से चल रहा है। जहां भारतीय सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक एक्ट्रेसेज रेड कारपेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेर रही हैं।बीते कुछ दिनों में ऐश्वर्या राय से लेकर कियारा आडवाणी, जैकलीन फर्नांडीज, दीप्ति सिधवानी और छाया कदम सहित कई अभिनेत्रियों ने कान्स के रेड कारपेट पर वॉक किया, तो वहीं कई बड़ी फिल्मों का प्रीमियर भी इस फिल्म फेस्टिवल में हुआ।
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अब एक और खास पल को भारतीय ऑडियंस सेलिब्रेट कर रही है, क्योंकि एफटीआईआई की दूसरी बार किसी शॉट फिल्म ने कान्स में पुरस्कार जीता है।
सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टू नो जीता पुरस्कार
चिदानंद एस नाइक की फिल्म ‘सनफ्लॉवर वेयर द फर्स्ट वन्स टू’ ने सबसे बेहतरीन शॉट स्टोरी के लिए गुरुवार को ‘ला सिनेफ का’ पहला पुरस्कार जीता है, जो भारत के लिए एक बहुत बड़ी जीत है।

