Sarfira Box Office Day 6: अक्षय कुमार पर फिर मंडराया फ्लॉप का साया, 6 दिनों में ‘सरफिरा’ का बिजनेस निराशाजनक

अक्षय कुमार की सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर लगातार स्ट्रगल कर रही है। ओपनिंग डे पर भी फिल्म को खास बिजनेस नहीं मिल पाया। वहीं वर्कडेज में तो हालत और भी खस्ता हो गई है। अभी ये देखना बाकी है कि क्या सरफिरा आने वाले दिनों में किसी तरह से अपनी स्थिति को सुधार पाएगी या ये फिल्म भी अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘सरफिरा’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक बिखेरने में नाकामयाब रही है। फिल्म ने बुधवार तक केवल 17.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे ये साफ हो गया है कि दर्शकों ने इसे उम्मीद के अनुसार सराहा नहीं है।

‘सरफिरा’ का कुल कलेक्शन अब तक संतोषजनक नहीं रहा है। पहले दिन से ही इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये खरी नहीं उतर सकी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ठीक- ठाक कमाई करने की कोशिश की, लेकिन बाद के दिनों में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।

हिट के लिए तरसे अक्षय कुमार

फिल्म क्रिटिक्स ने ‘सरफिरा’ को मिली- जुली प्रतिक्रिया दी है। कईयों ने इसकी कहानी और निर्देशन की तारीफ की है, लेकिन दर्शकों के साथ ये कनेक्ट नहीं कर पा रही है। अक्षय कुमार की एक्टिंग की हमेशा की तरह तारीफ की जा रही है, लेकिन यह फिल्म उनके करियर की अन्य हिट फिल्मों की तरह सफल नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *