इटली में पासपोर्ट चोरी होने के बाद भारत लौटे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, घटना पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

इटली में पासपोर्ट चोरी होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया आखिरकार घर लौट आए हैं। भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों की मदद से दोनों ने अपने इमरजेंसी पासपोर्ट हासिल किए और मंगलवार को भारत लौट पाए। दिव्यांका और विवेक अपनी यूरोप में ट्रिप एंजॉय कर रहे थे तभी उनके पासपोर्ट इटली के फ्लोरेंट में चोरी हो गए थे।

 नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद आखिरकार घर लौट आए हैं। हाल ही में इटली में वेकेशन के दौरान दोनों का पासपोर्ट चोरी हो गया था, जिसके बाद कपल को काफी परेशान होना पड़ा, लेकिन इंडियन एंबेसी की मदद से दिव्यांका और विवेक की घर वापसी संभव हो पाई।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, मंगलवार सुबह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी घर वापसी पर बात की और कहा कि अब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली है।

दिव्यांका ने ली चैन की सांस

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जब मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे, तो बाहर खड़े पैपराजी से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने कैमरे के लिए पोज किया और खुश नजर आए। इस दौरान बात करते हुए दिव्यांका ने  कहा, “घर आकर हमें सुकून ही मिलता है। मैं वाकई इस वक्त का बेसब्री से इंतजार कर रही थी कि घर जल्दी से जल्दी पहुंचे और चैन की सांस लें।” चोरी की घटना बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कहा, “बहुत लंबी कहानी है। लंबी वाली गुफ्तगू करेंगे।”

वेकेशन के दौरान हुई घटना

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया वेकेशन मनाने यूरोप गए थे। इटली के फ्लोरेंस में घूमने के दौरान उनका सामान चोरी हो गया था। जिससे उनके फैंस और परिवार वाले चिंता में पड़ गए थे। कपल ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई और भारतीय दूतावास से मदद की अपील की। इंडियन एंबेसी ने उन्हें इमरजेंसी पासपोर्ट मुहैया करवाया, जिसके बाद दिव्यांका और विवेक अपने देश भारत लौट पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *