फिल्म धड़क से अपनी शुरुआत करने वालीं जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को इंडस्ट्री में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है उनका अभिनय निखरता जा रहा है। जाह्नवी कपूर मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद अब फिल्म उलझ में बेहद ही दमदार भूमिका में दिखाई देंगी। उनकी आगामी फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसके बाद एक बार फिर नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया है।
नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर की किस्मत के सितारे बुलंदियों पर हैं। उनके पास साल 2024 और 2025 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। आने वाले समय में बॉलीवुड की न्यू फैशनिस्टा जाह्नवी कपूर जहां साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के अपोजिट फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ से साउथ सिनेमा में ग्रैंड एंट्री करने वाली हैं, तो वहीं उससे पहले उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज हो रही हैं।
उनकी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ मई में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव (Rajkumar Rao) नजर आए थे। अब इस फिल्म के दो महीने बाद वह ‘उलझ’ के साथ दर्शकों के बीच आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है।
नेपोटिज्म नहीं छोड़ रहा जाह्नवी कपूर का पीछा
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को आए दिन सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ना है। जब से वह इंडस्ट्री में आई हैं, तब से ही वह ‘नेपोटिज्म’ सुनती आई हैं। अब फिल्म इंडस्ट्री में उठे इस मुद्दे की गूंज सिनेमाघरों में भी सुनाई देगी। जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ के ढाई मिनट का ये ट्रेलर काफी शानदार है।

