Honor अपने लेटेस्ट फोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में लग गया है। इस सीरीज में कंपनी 2 फोन Honor 200 और Honor 200 Pro को पेश करने वाली है। फिलहाल इस सीरीज की बैटरी और प्रोसेसर को लेकर जानकारी सामने आई है। आइये जानते हैं कि इस फोन को कब लॉन्च किया जा रहा है और इसमें क्या कुछ खास है।
नई दिल्ली। स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने के लिए Honor अपनी बहुप्रतीक्षित Honor 200 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज को 18 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। समय-समय पर इस डिवाइस के फीचर्स सामने आ रहे हैं।
फिलहाल इसकी बैटरी और प्रोसेसर को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें स्नैपड्रेगल प्रोसेसर होगा। यहां हम इस डिवाइस से जुड़ी जानकारी के बारे में बताने जा रहा है।
तेज चार्जिंग वाली पावरहाउस बैटरी
- Honor 200 और Honor 200 Pro दोनों में ही 5,200mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस सेगमेंट की पहली सेकंड-जेनरेशन सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है।
- इस तकनीक को इलेक्ट्रिक वाहनों में पाया जाता है। यह तकनीक से ठंडे वातावरण में भी बेहतर प्रदर्शन का वादा करती है।
- इस सीरीज के प्रो मॉडल में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
- कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ 41 मिनट में बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर सकता है।
- वहीं Pro 66W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

