कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक चल रही है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी अस्ताना पहुंचे हैं। उन्होंने गुरुवार को चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने बुधवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि बैठक में भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा उठ सकता है।
SCO Summit Astana: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की। जयशंकर अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। जयशंकर ने उनके साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।
रूसी विदेश मंत्री से भी की मुलाकात
इससे पहले, जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात की थी। जयशंकर ने इस मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों की वतन वापसी का मुद्दा उठाया था। साथ ही पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अगले हफ्ते मास्को में होने वाली भारत-रूस शिखर बैठक के एजेंडे पर भी बात हुई।

