Bigg Boss OTT 3 में 16 में से अब महज 13 कंटेस्टेंट बाकी रह गए हैं। बीते सीजन की तरह इस बार बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को सुस्त पड़ने का कोई मौका नहीं दे रहे हैं। एक घरवाले के हाथ में ये पावर दी गयी है कि वह किसी भी एक कंटेस्टेंट को बाहर कर सकता है। पायल और नीरज के बाद अब ये कंटेस्टेंट भी बाहर हो गया।
नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, ये सीजन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। पहले ही हफ्ते में पायल मलिक और नीरज गोयत को शो को अलविदा कहना पड़ा। इस बार अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने पहले ही ये बताया था कि इस शो में वो सब कुछ होगा, जो दर्शकों को पहले किसी सीजन में देखने को नहीं मिला है।
घर में जहां कंटेस्टेंट्स को मोबाइल फोन दिए गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के बीच में से एक को बाहरवाला बनाया गया है, जिसका फैसला शो में किसी भी पल ट्विस्ट लेकर आ जाता है। अब हाल ही में बाहरवाले के फैसले ने एक और कंटेस्टेंट के विनर बनने के सपने को चकनाचूर कर दिया है।

