Advertisement

इंटेल ने नया ‘सेंकंड जेनेरेशन इंटेल कोर’ प्रोसेसर जारी किया

21 जनवरी 2011 , नई दिल्ली। आईटी की प्रमुख कंपनी इंटेल टेक्‍नोलॉजिज ने देश में नया ‘सेंकंड जेनेरेशन इंटेल कोर’ प्रोसेसर जारी किया जिससे कम्प्यूटर की स्पीड 4 गुना तक बढ़ाई जा सकती है। इंटेल के साउथ एशिया प्रबंध निदेशक (सेल्स एंड मार्केटिंग) आर. शिवकुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सेंकंड जेनेरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर के कारण दुनिया भर में वर्ष 2011 के दौरान 500 से ज्यादा डेस्कटॉप और लैपटॉप के डिजाइन तैयार किये जाने की संभावना है। नए कोर प्रोसेसर के साथ ही कंपनी ने 20 नए प्रोसेसर, वायरलेस एडप्टर और चिप सेट भी बाजार के लिए जारी किए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में ये प्रोडक्ट पूरे दक्षिण एशियाई में उपलबध करा दिए जाएंगे। उन्होंने इनके निर्यात की भी संभावनाएं जताई। उन्होंने यह भी बताया कि सेकंड जेनेरेशन इंटेल कोर चिप के प्रयोग से कम्प्यूटर की स्पीड कई गुना बढ़ जाती है और इससे विजुअल और इमेजिंग के बेहतर परिणाम मिलते हैं। उन्होंने बताया कि सेकंड जेनेरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर को उपभोक्ताओं की जरुरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। कंपनी को इसे विकसित करने में तकरीबन चार माह का समय लगा है। मूल रूप से वीडियो, फोटो, गेंमिंग, मल्टी मीडिया, मल्टी टास्टिंग और ऑन लाइन सोशल मीडिया को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है। इसके जरिए वीडियो और फोटो एडिटिंग तेजी से किया जा सकता है।

Add comment